बरेली: महंगाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न और अन्य जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी चौकी चौराहा स्थित दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र …
बरेली, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न और अन्य जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी चौकी चौराहा स्थित दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए और महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट का गेट बंद करवा दिया।
जिसके कारण कांग्रेसी गेट के पास बैठकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन तकरार के चलते ज्ञापन नहीं दिया। तेज बरसात के बीच कांग्रेसी गेट पर जमे रहे। करीब तीन घंटे बाद सीडीओ ने मौके पर आकर ज्ञापन लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
इस दौरान मीरगंज पंचायत के चेयरमैन इलियास अंसारी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सलमान खान, तारा चंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, सुनील मनचंदा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केके शर्मा, प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट और दीपक बाल्मीकि, जिला महासचिव जिया उर रहमान, युवा नेता साहिब सिंह, वसीम अकरम, नाहिदा सुल्तान, अब्दुल बारी, डा. हरीश गंगवार, अंजुम परवीन, जिला पंचायत सदस्य सरदार खा, जिला पंचायत सदस्य कौशल खा वारसी, ताहिर मिशवा, रोआफ अहमद, चंद्र पाल कश्यप, केहरी सिंह मौर्य, आदित्य सिंह, मंजूर अहमद, अकरम सैफी, मुकेश बाल्मीकि, सुखविंदर सिंह, जगदीश गंगवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें…
