अल्मोड़ा: भू-कानून की मांग को लेकर बुलंद हो रही आवाज, लोगों ने कहा- प्राकृतिक संसाधनों की लूट बर्दाश्त नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड प्रदेश में भू कानून लागू करने की मांग को लेकर बाबा बागनाथ सोसायटी के बैनर तले स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से प्रदेश में हिमांचल प्रदेश की तरह इस कानून को लागू करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की जमकर लूट हो …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड प्रदेश में भू कानून लागू करने की मांग को लेकर बाबा बागनाथ सोसायटी के बैनर तले स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से प्रदेश में हिमांचल प्रदेश की तरह इस कानून को लागू करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की जमकर लूट हो रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोसायटी के बालम गोस्वामी व दिनेश घुघत्याल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को भिकियासैंण बाजार में जुलूस निकाला।

यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता लंबे समय से यहां भू कानून लागू करने की मांग करती आ रही है। ताकि इस हिमाली राज्य को हिमांचल प्रदेश की तरह विकसित और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन उत्तराखंड में सत्ता पर काबिज होने वाली कोई भी सरकार भू कानून को लेकर गंभीर नहीं है। यहां बाहरी लोग लगातार भूमि की खरीद फरोख्त कर रहे हैं और यहां के आम आदमी को अपनी भूमि गंवाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

समिति के सदस्यों ने कहा है कि प्रदेश में पूंजीपतियों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का लगातार विदोहन किया जा रहा है। जिससे उत्तराखंड का पर्यावरण भी खतरे में पड़ गया है। समिति के सदस्यों ने इस संबंध में तहसील के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है और शीघ्र भू कानून पर सरकार की मंशा स्पष्ट कर निर्णय लेने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर शीघ्र भू कानून लागू नहीं किया गया तो प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।

संबंधित समाचार