बरेली: किला नदी में चार बच्चे डूबे, एक लापता, SDRF टीम पहुंची
बरेली, अमृत विचार। नदी किनारे खेल रहे चार बच्चे किला नदी में डूब गए, जिसमें एक बच्चा लापता है। शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे किला छावनी के होली चौक मोहल्ले में 4 बच्चे गली के मुहाने पर बह रही किला नदी के किनारे पर खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा ठेले पर बैठा …
बरेली, अमृत विचार। नदी किनारे खेल रहे चार बच्चे किला नदी में डूब गए, जिसमें एक बच्चा लापता है। शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे किला छावनी के होली चौक मोहल्ले में 4 बच्चे गली के मुहाने पर बह रही किला नदी के किनारे पर खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा ठेले पर बैठा हुआ था अचानक ठेला डाल से फिसलते हुए नदी में जा गिरा।
जिसके बाद ठेला के साथ चारों बच्चे भी नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों में से किसी ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचा दिया, जिसके कुछ ही पल बाद सभी स्थानीय लोग इक्ट्ठे हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बच्चों को सही सलामत नदी से निकाल लिया लेकिन एक बच्चा अभी भी लापता है। जिसकी खोजबीन की जा रही है।
इसे भी पढ़े….
