वयोवृद्ध एथलीट मान कौर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। वयोवृद्ध एथलीट मान कौर का शनिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके बेटे गुरदेव सिंह ने यह जानकारी दी। मान कौर 105 वर्ष की थी और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। गुरदेव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें डेराबस्सी आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया …

चंडीगढ़। वयोवृद्ध एथलीट मान कौर का शनिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके बेटे गुरदेव सिंह ने यह जानकारी दी। मान कौर 105 वर्ष की थी और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।

जिंदगी जीते जी कभी खत्म नहीं होती, यह सिखाती है 103 साल एथलीट मान कौर की जिंदादिली

गुरदेव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें डेराबस्सी आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्होंने आज दोपहर बाद लगभग एक बजे अंतिम सांस ली।

अपने हौसले से बड़े-बड़ो को धूल चटा रहीं 102 साल की एथलीट मान कौर

मान कौर का जन्म एक मार्च 1916 को हुआ था और उन्हें ‘चंडीगढ़ की चमत्कारिक मां’ के रूप में जाना जाता था। वह 2017 में आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों की 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर चर्चा में आयी थी।

संबंधित समाचार