किच्छा: मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा, आरोपी से 8 मोबाइल बरामद
किच्छा,अमृत विचार। चार दिन पूर्व मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आठ मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी चोरी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है और कुछ दिन पूर्व ही पैरोल पर हल्द्वानी जेल से रिहा …
किच्छा,अमृत विचार। चार दिन पूर्व मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आठ मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी चोरी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है और कुछ दिन पूर्व ही पैरोल पर हल्द्वानी जेल से रिहा हुआ था। पुलिस के अनुसार नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपी द्वारा ने वारदात को अंजाम दिया था।
शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को ग्राम डंडिया, थाना बहेड़ी (बरेली) निवासी मोहम्मद रिफाकत पुत्र मोहम्मद लियाकत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जीजीआईसी, किच्छा के पास उनकी रिया मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने आठ मोबाइल और 1100 रुपए चुरा लिए हैं।
मामले मे केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसआई संदीप पिलख्वाल, पुलिसकर्मी रामेश्वर सिंह एवं ब्रजमोहन सिंह की टीम गठित की गई। टीम ने सुनहरी मस्जिद के पीछे स्थित खंडरनुमा मकान से आरोपी पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर 10 सरस्वती विहार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर दुकान से चोरी किए गए आठ मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं।
यह भी पढें –
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार होमगार्ड घायल
काशीपुर। नागनाथ मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कांस्टेबल बाल-बाल बच गया। घायल होमगार्ड को इलाज के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। कोतवाली में तैनात कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र व होमगार्ड विजय पाल रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे नागनाथ मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार होमगार्ड कुदैयावाला निवासी विजयपाल (44) पुत्र अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र बाल-बाल बच गए। घायल होमगार्ड को रात में ही इलाज के लिए एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
