बिहार के मंत्री का दावा, वर्ष के अंत तक राज्य होगा इस बड़ी समस्या से मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समस्तीपुर। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने आज कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इस वर्ष के अंत तक राज्य को प्लास्टिक मुक्त कर दिया जायेगा। नीरज कुमार ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश में प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। …

समस्तीपुर। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने आज कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इस वर्ष के अंत तक राज्य को प्लास्टिक मुक्त कर दिया जायेगा। नीरज कुमार ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश में प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे बिहार को हरा-भरा बनाने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत प्रदेश मे पांच करोड़ पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निधार्रित किया गया है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ऑक्सीजन संयंत्र लगाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि पौधारोपण के लिए लोगों के बीच विभागीय स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नदियों मे कचरों के बहाव को रोकने के लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है। प्रदेश से होकर गुजरने वाली नदियों को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य राम सुमरन सिंह एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार