यूपी: इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का गृहमंत्री अमित शाह कल करेंगे शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर स्थित पिपरसंड के मजरा रनियापुर में होने वाले उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां करीब पूरी कर ली गईं हैं। इस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास रविवार को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। यह इंस्टीट्यूट लगभग 36 एकड़ में तैयार होगा। इसमें इजराइल के विशेषज्ञ फॉरेंसिक बारीकियां सिखाएंगे। …

लखनऊ। राजधानी के सरोजनी नगर स्थित पिपरसंड के मजरा रनियापुर में होने वाले उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां करीब पूरी कर ली गईं हैं। इस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास रविवार को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। यह इंस्टीट्यूट लगभग 36 एकड़ में तैयार होगा। इसमें इजराइल के विशेषज्ञ फॉरेंसिक बारीकियां सिखाएंगे। इसके लिए 350 करोड़ का बजट पास किया गया है। कार्यक्रम में गृहमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वाति सिंह सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। बारिश के मौसम को देखते हुए इसे वाटर प्रूफ बनाया गया है।

इसमें करीब तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर 50 मीटर की दूरी पर दो हेलीपैड बनाए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह रविवार की सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पिपरसंड तक जाने वाली सड़कों की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य करने के साथ ही रंगाई पुताई का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। देश के गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। डीजीपी मुकुल गोयल, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं।

इजराइल के विशेषज्ञ सिखाएंगे फॉरेंसिक बारीकियां
फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट प्रदेश में अपनी तरह का अनोखा संस्थान होगा। इंस्टीट्यूट में एकेडमिक ब्लॉक के साथ ही प्रशासनिक भवन, महिला व पुरुष हॉस्टल, लेक्चर हॉल, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, गेस्ट रूम, प्ले ग्राउंड, स्विमिंग पूल, स्टूडेंट यूनियन के लिए एक भवन और कैंटीन होगी। इसके अलावा पुलिस विभाग के लिए इंस्टिट्यूट परिसर के साथ ही करीब 250 आवासीय और गैर आवासीय निर्माण कराए जाएंगे। इंस्टीट्यूट के लिए 350 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इंस्टिट्यूट में इजराइल के एक्सपर्ट फॉरेंसिक बारीकियां सिखाएंगे। बैलिस्टिक और सेरोलॉजी समेत 10 विभाग के प्रोफेसर इंस्टीट्यूट में शिक्षण कार्य करेंगे। फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट में फॉरेंसिक साइंस में एमएससी और पीजी के सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जाएंगे। इस इंस्टीट्यूट के बनने से पुलिस और न्यायालय का बोझ कम होगा।

संबंधित समाचार