रुद्रपुर: दो पेग चढ़ाने के बाद पुलिस को छकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा कार लूट की खबर 112 पर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हडकंप मच गया और आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जहां घंटों की जांच के बाद लूट की खबर फर्जी निकली। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने शराब पीने के …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा कार लूट की खबर 112 पर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हडकंप मच गया और आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जहां घंटों की जांच के बाद लूट की खबर फर्जी निकली। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने शराब पीने के दौरान शरारत करते हुए लूट की अफवाह उड़ा दी । जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर लालकुआं पुलिस के सुपूर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को चार बजे के करीब  पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर एक युवक ने कॉल कर बताया कि उसकी कार को बदमाशों द्वारा लूट ली गई है। जिसके बाद युवक को मोबाइल स्वीच ऑफ निकला। लूट की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम मिथलेश कुमार, पंतनगर थाना प्रभारी मदन मोहन जोशी सहित मय फोर्स बताएं स्थान पर पहुंचा। तो कॉल किए गए नंबर की लोकेशन निकालने की कोशिश कर लगे।

दो घंटे की संयुक्त जांच में स्वीच ऑफ मोबाइल लालकुआं पुलिस सीमा के करीब दिखा। जैसे ही पुलिस ने वहां बैठे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि हल्द्वानी के कार सवार चार दोस्तों ने पहले कार में ही शराब पी और एक दोस्त द्वारा कार लेकर अभी आने की बात कही थी। आने में देरी होने के बाद शराब के नशे में धुत युवकों ने शरारत करते हुए 112 नंबर पर लूट की झूठी खबर दे दी। झूठी घटना निकलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और आरोपियों को लालकुआं पुलिस के सुपूर्द कर दिया।

संबंधित समाचार