अयोध्या: ड्यूटी से गायब मिले 11 सफाईकर्मी, भड़के महापौर, दिया यह बड़ा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर निगम महापौर के सफाई निरीक्षण अभियान में सफाईकर्मियों की सफाई शुरू हो गई है। शनिवार को लापरवाह 11 सफाईकर्मियों को निष्कासित कर दिया गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और नगर आयुक्त की पूरी टीम शनिवार को नियावां चौराहे से मछली मंडी, नया पुरवा, रतिया पुल, बेगमगंज, गढ़िया अंबेडकर नगर, ककराही बाजार, चुनाभट्टी आदि क्षेत्रों …

अयोध्या। नगर निगम महापौर के सफाई निरीक्षण अभियान में सफाईकर्मियों की सफाई शुरू हो गई है। शनिवार को लापरवाह 11 सफाईकर्मियों को निष्कासित कर दिया गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और नगर आयुक्त की पूरी टीम शनिवार को नियावां चौराहे से मछली मंडी, नया पुरवा, रतिया पुल, बेगमगंज, गढ़िया अंबेडकर नगर, ककराही बाजार, चुनाभट्टी आदि क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। नियावां चौराहे से चलने पर कूड़े के ढेर मछली मंडी तक मिले। तत्काल सफाई नायक राज कुमार हटाने का निर्देश दिया। साथ ही 11 सफाई कर्मी को निष्कासित करने का भी निर्देश दिया।

वहीं नया पुरवा मलिन बस्ती में शौचालय बंद मिला। जिसका मरम्मत कराकर तत्काल उपयोग के काबिल बनाने का निर्देश दिया गया। नया पुरवा में नगर निगम की भूमि पर बारात घर का निर्माण करने का निर्देश अधिशासी अभियंता निर्माण को दिया गया। यहां काली चौरा के सामने से मदन लाल निषाद के घर तक आरसीसी सड़क बनाने का भी निर्णय लिया गया। रेतिया वार्ड में 15 सफाईकर्मियों में 4 उपस्थित थे। हालात देखकर भड़के मेयर ने 11 सफाईकर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं रतिया शिव मंदिर के पास पार्क और बच्चों को झूला लगाने के निर्देश दिए गए। पार्क में महाराजा निषादराज की प्रतिमा भी लगेगी। नियावां रतिया और अंबेडकर नगर वार्ड में 5 हैंडपंप खराब मिले। कुछ हैंडपंपों के प्लेटफार्म बने नहीं थे। कुछ की ऊंचाई बढ़ानी थी। जलकल के महाप्रबंधक और अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रभाव से हैंडपंपों को ठीक करने का निर्देश महापौर ने दिया। इसी तरह 4 कुओं पर जाली लगाने, नाले की सफाई को मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया।

अंबेडकर नगर वार्ड मे अवैध कब्जा को हटा करके रास्ते पर खड़ंजा लगाने तथा यहां के तीन शौचालयों को तत्काल दुरुस्त करा कर जनता के उपयोग के लिए यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, डॉ. अंकिता शुक्ला, निर्माण के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, महाप्रबंधक जलकल, अधिशासी अभियंता जलकल, सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी, जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक नियावां वार्ड के पार्षद बाबू नंदन सोनकर, रतिया वार्ड पार्षद जितेंद्र निषाद, अंबेडकर नगर पार्षद प्रतिनिधि रामआशीष निषाद आदि लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार