बरेली: चोरों को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। कैंट के भरतौल में चोरी कर रहे चार लोगों को लोगों ने घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कैंट के भरतौल का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें लोगों की भीड़ चोर को बंधक बनाकर डंडों से पीट रही …
बरेली, अमृत विचार। कैंट के भरतौल में चोरी कर रहे चार लोगों को लोगों ने घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कैंट के भरतौल का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें लोगों की भीड़ चोर को बंधक बनाकर डंडों से पीट रही है। वीडियो में दो चोर दिख रहे हैं। जांच में पता चला कि 22 जुलाई को चार चोर भरतौल गांव में घुसकर चोरी कर रहे थे। आहट होने पर लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर डंडों से जमकर पिटाई की। पकड़े गए चोर आजमनगर के रहने वाले थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो 22 जुलाई का है, उसमें दिख रहे चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
