खटीमा: सड़क हादसे के आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने पखवाड़ा भर पहले टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे के मामले में आरोपी पिकअप अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे, दोनों की बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार …

खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने पखवाड़ा भर पहले टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे के मामले में आरोपी पिकअप अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे, दोनों की बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार ग्राम नौगवांठग्गू निवासी नेतन सिंह राणा ने आरोप लगाया है कि पिकअप संख्या यूके06सीए0885 के चालक ने 15 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे टोल प्लाजा से करीब एक किमी पहले सितारगंज रोड में उसके चचेरे भाई की खडी बाइक संख्या यूके06एक्यू 4375 पर तेजी व लापरवाही से गलत दिशा से आकर टक्कर मार दी।

हादसे में उसके दोंनों चचेरे भाई मनोज सिंह राणा, सुषैन सिंह व भतीजा शुभम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दोनों चचेरे भाई 26 वर्षीय मनोज सिंह राणा, 22 वर्षीय सुषैन सिंह की बरेली इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने धारा 279,337,338,304ए, 427 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच एसआई ललित मोहन रावल को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार