यूपी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विंध्य कॉरिडोर की रखी आधारशिला, किया भूमि पूजन
मिर्जापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे विंध्य कॉरिडोर भूमि पूजन कर आधारशिला रखा। बता दें कि विंध्याचल मिर्जापुर जिले में स्थित है …
मिर्जापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे विंध्य कॉरिडोर भूमि पूजन कर आधारशिला रखा। बता दें कि विंध्याचल मिर्जापुर जिले में स्थित है जो मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन के लिए फेमस है।
भूमि पूजन के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सड़क मार्ग से नगर के जीआईसी मैदान के लिए रवाना हो गए। जहां उन्हें एक जनसभा में शामिल होना है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर 2:47 बजे रिमझिम बारिश के बीच के देवरी हैलीपेड पर उतरा। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने आज रविवार को राजधानी लखनऊ के पिपरसंड में ‘उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ की आधारशिला रखी और फिर एसजीपीजीआई पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हाल-चाल लिया और उनके इलाज में लगे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
