टनकपुर: कैंटर पर पत्थर गिरने से क्लीनर की मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला के पास हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से कैंटर के क्लीनर की मौत हो गई। मृतक टनकपुर के गांव नायकगोठ का रहने वाला था। टनकपुर की फर्म अन्नपूर्णा ट्रेडर्स का कैंटर (यूके 03 सीए 2381) सामान लेकर चंपावत आया था। शनिवार को कैंटर टनकपुर लौट रहा था। शाम …

टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से कैंटर के क्लीनर की मौत हो गई। मृतक टनकपुर के गांव नायकगोठ का रहने वाला था।

टनकपुर की फर्म अन्नपूर्णा ट्रेडर्स का कैंटर (यूके 03 सीए 2381) सामान लेकर चंपावत आया था। शनिवार को कैंटर टनकपुर लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे स्वाला के डेंजर जोन के पास पहाड़ी से गिरा पत्थर कैंटर के साइड का शीशा तोड़ कर भीतर घुस गया। पत्थर की चपेट में आकर कैंटर का क्लीनर अनिल कुमार (24) पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी नायकगोठ टनकपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीछे से आ रहे उसी फर्म के एक वाहन से इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया। शनिवार दोपहर को हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टरों ने रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि परिजन उसे लेकर बरेली जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चल्थी चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि कैंटर को टनकपुर के मनिहारगोठ निवासी फिरोज चला रहा था। हादसे में वह बाल बाल बच गया। अनिल अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था। वह अपने पीछे गर्भवती पत्नी, एक छोटी बच्ची व मां को रोता बिलखता छोड़ गया। अनिल की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव