हल्द्वानी: गौलापार के खेतों में फिर घुसे हाथी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार के खेतों में हाथियों ने फिर से तांडव मचा दिया। रात को यहां हाथी खेतों में घुस गए और फसलों को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया है। शनिवार और रविवार की रात ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैकवार गांव में हाथी फिर से घुस गए। यहां उन्होंने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार के खेतों में हाथियों ने फिर से तांडव मचा दिया। रात को यहां हाथी खेतों में घुस गए और फसलों को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया है।

शनिवार और रविवार की रात ग्राम पंचायत सुंदरपुर रैकवार गांव में हाथी फिर से घुस गए। यहां उन्होंने कई बीघे की फसल को बर्बाद कर दी। यही नहीं फसल के लिए तैयार किए गए खेतों को हाथियों ने खराब कर दिया।

दो दिन पहले भी हाथी यहां के खेतों में घुस गए थे और गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया था। सामाजिक कार्यकर्ता नीरज रैक्वार ने कहा कि वन विभाग सोया हुआ है। बार-बार कहने के बावजूद भी वन विभाग की टीम हमारे क्षेत्र में गश्त नहीं लगा रही है और न ही कोई खाई खोद रही है। जसविंदर सिंह ने कहा कि किसानों की फसल पर हर वक्त संकट रहता है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

संबंधित समाचार