बरेली: 5 अगस्त से भाजपाई अपनी देखरेख में बंटवाएंगे मुफ्त राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 5 अगस्त से मुफ्त राशन भाजपा नेता अपनी देखरेख में बंटवाएंगे। इसको लेकर भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने कई मंडलों में रविवार को बैठक कर रणनीति बनायी। मंडल का प्रशिक्षण वर्ग एवं कार्यसमिति की बैठकों में शत प्रतिशत लोगों को राशन बंटवाने व वैक्सीनेशन लगाने को लेकर भी चर्चा की गयी। भारतीय …

बरेली, अमृत विचार। 5 अगस्त से मुफ्त राशन भाजपा नेता अपनी देखरेख में बंटवाएंगे। इसको लेकर भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने कई मंडलों में रविवार को बैठक कर रणनीति बनायी। मंडल का प्रशिक्षण वर्ग एवं कार्यसमिति की बैठकों में शत प्रतिशत लोगों को राशन बंटवाने व वैक्सीनेशन लगाने को लेकर भी चर्चा की गयी।

भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रभारी उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा के निर्देशन में बैठकों का आयोजन हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि सीबीगंज मंडल, मढ़ीनाथ मंडल और पूर्वी मंडल में मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गईं।

सीबीगंज मंडल में सरस्वती शिशु मंदिर में प्रशिक्षण वर्ग को दो सत्रों में संपन्न किया जिसमें प्रथम वक्ता शहर विधायक डॉ अरुण कुमार एवं द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता महानगर के अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा रहे। अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी ने की। मंडल के प्रभारी डॉ अनिल शर्मा ने प्रथम सत्र और द्वितीय सत्र में महानगर के महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने सरकार के कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यकर्ताओं में राजेंद्र श्रीवास्तव, योगेंद्र शर्मा, अधीर सक्सेना, अमरीश कठेरिया, रंजीत वाल्मीकि, अजय मौर्य, सभासद सुखदेव कश्यप, धर्मवीर साहू मौजूद रहे। वहीं सतीपुर में एक बैंक्वेट हाल में हुई कार्यसमिति की बैठक में प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी शिव कुमार महेश्वरी रहे। उन्होंने बूथों पर सत्यापन करने तथा बूथों पर कार्य करने की प्रणाली की जानकारी दी। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया।

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामबहादुर मौर्य ने की। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री आशीष सक्सेना, चरण सिंह सोनकर, मुनीश गुप्ता, राजन कुमार, राममूर्ति मौर्य, नरेश शर्मा बंटी, डॉ नवल किशोर, जयदीप चौधरी, पंकज सैनी आदि उपस्थित रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में बैठक कार्यसमिति की बैठक
भाजपा टीवरीनाथ मंडल की कार्य समिति की बैठक भारत सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें बूथों को मजबूत करने व राशन बंटवाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम, नगर विधायक डा. अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष डा केएम अरोर, मनोज थपड़ियाल, रितेश पाठक, मनोज कपूर, डा नाजिया आलम, विशाल वर्मा, कुमुद सक्सेना, गौरव वर्मा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल का स्वागत भी किया गया।

बरेली: मरम्मत योग्य हैंडपंपों की रिबोरिंग दिखाकर चल रहा खेल

संबंधित समाचार