काशीपुर: जनवरी 2022 में बनकर तैयार होगा रेलवे ओवर ब्रिज
काशीपुर, अमृत विचार। एमपी चौक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी गति से चल रहा है। जिसकी शिकायत पर विधायक ने आरओबी से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनवरी 2022 तक आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा। सोमवार को विधायक …
काशीपुर, अमृत विचार। एमपी चौक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी गति से चल रहा है। जिसकी शिकायत पर विधायक ने आरओबी से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनवरी 2022 तक आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा।
सोमवार को विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में आरओबी निर्माण से संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर आदि की बैठक लेकर उन्हें कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जनसाधारण को हो रही परेशानी को देखते हुए सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र कराए जाने को कहा। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने आश्वस्त किया कि आगामी 15 अक्तूबर तक सर्विस रोड कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जबकि अगले वर्ष जनवरी माह तक आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।
बैठक के दौरान विधायक चीमा ने आरओबी निर्माण में हो रही देरी पर सख्त ऐतराज जताते हुए अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने को कहा। विधायक चीमा ने अधिशासी अभियंता सुनील कुमार से पूछा कि रामनगर रोड की तरफ आरओबी काफी तंग महसूस हो रहा है। लग रहा है कि इस पर भारी वाहन व ई-रिक्शा आदि नहीं चढ़ पाएंगे।
इसकी लंबाई मुरादाबाद रोड से कम क्यों रखी गई। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि यहां पर डिजाइन में 1/18 ग्रेड का स्लेब स्वीकृत है। अभी देखने में यह तंग लग रहा है, जब बन जाएगा तब ठीक लगेगा। उन्होंने बताया कि 1/18 ग्रेड का स्लेब गाड़ियां चढ़ने के लिए ठीक है। बताया कि बरसात के बाद चौराहे से रामनगर रोड पर तीन भाग में हाटमिक्स पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
