अमेठी: छुट्टी पर घर आये सेना के जवान की बुखार से मौत, सदमे में परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे छविलाल पांडेय मजरे डीघा गोपालपुर गांव में सोमवार सुबह छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की ओर से दिए गए बयान के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पिता के बयान …

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे छविलाल पांडेय मजरे डीघा गोपालपुर गांव में सोमवार सुबह छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की ओर से दिए गए बयान के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पिता के बयान के अनुसार सैनिक पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित था और सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूरे छविलाल गांव निवासी ओम प्रकाश शुक्ल का पुत्र सतीश कुमार शुक्ल (28) फरवरी 2012 में सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती सिग्नल विभाग में नायक के पद पर नागालैंड के मणिपुर में थी। 16 जुलाई को वह 22 दिन की छुट्टी पर घर आया था। आठ अगस्त को उसे वापस जाना था। रविवार रात वह भोजन करके अपने कमरे में सो गया। सुबह सतीश कमरे में अचेत मिला। परिवारीजन उसे आनन-फानन में जगदीशपुर के सूर्या अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सैनिक का शव लेकर घर वापस आने के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और अयोध्या स्थित सेना के हेडक्वार्टर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सतीश के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि वह पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित था। सोमवार सुबह बुखार बहुत तेज होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष बृजभूषण पाठक ने बताया कि पिता की ओर से दिए गए बयान के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। परिवारीजनों का हाल बेहाल ओम प्रकाश के दो पुत्रों में सतीश छोटा था। बड़ा पुत्र राकेश कुमार है। सतीश की शादी लवली से हुई थी और उसे एक पुत्री है।

संबंधित समाचार