हल्द्वानी: बरहैनी के जंगलों में बाइक से ऐसे हो रही थी खैर की तस्करी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई के जंगलों में बाइक सवार तस्करों और वन कर्मचारियों की भिड़ंत हो गई। कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग की तो तस्कर बाइक और खैरके लट्ठे को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वन अधिकारियों के अनुसार तराई केंद्रीय की बरहैनी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई के जंगलों में बाइक सवार तस्करों और वन कर्मचारियों की भिड़ंत हो गई। कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग की तो तस्कर बाइक और खैरके लट्ठे को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वन अधिकारियों के अनुसार तराई केंद्रीय की बरहैनी रेंज में वन टीम रविवार की रात गश्त पर थी। इस बीच घने जंगल में दो बाइकों पर चार-पांच लोग लकड़ी ले जाते दिखाई दिए। वन टीम को देख कर तस्करों ने बाइक दौड़ा दी।

टीम ने बाइक सवार तस्करों का पीछा किया। बाद में कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग की तो तस्कर बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए हालांकि टार्च की रोशनी में तस्करों की शिनाख्त हो गई। टीम ने जाकर देखा तो बाइकों पर खैर की लकड़ी लदी हुई थी। टीम ने दोनों बाइकों को सीज कर दिया है जबकि लकड़ी तस्कर जोगिंदर सिंह, सुख्खी, मलकीत सिंह, बंटी, होशियार, बिट्टू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। टीम में जयप्रकाश यादव, दीपक नेगी, दीपक चौहान, जॉन, अकरम आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार