काशीपुर: करंट से मरा युवक, रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांव पच्चावाला में विद्युत करंट लगने से फार्म में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। …

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांव पच्चावाला में विद्युत करंट लगने से फार्म में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता ने रिटायर्ड दरोगा फार्म स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पच्चावाला निवासी पवन सिंह (22) गांव में ही एक रिटायर्ड दरोगा के फार्म हाउस पर दो माह से काम कर रहा था। रविवार की देर शाम वह कुट्टी मशीन पर जानवरों के लिए चारा काट रहा था। इस बीच पवन विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे पवन सिंह को आनन-फानन में परिजन अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तीन भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार