अल्मोड़ा: अब चंद मिनटों में संभव होगा अल्मोड़ा से हल्द्वानी का सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हल्द्वानी से अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों का सफर अब चंद मिनटों में पूरा होगा। केंद्र सरकार ने राज्य के अनुरोध पर उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा-पिथौरागढ़-हल्द्वानी व पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इन दोनों वायु मार्गों पर सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का संचालन कर लोगों को यह …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हल्द्वानी से अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों का सफर अब चंद मिनटों में पूरा होगा। केंद्र सरकार ने राज्य के अनुरोध पर उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा-पिथौरागढ़-हल्द्वानी व पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इन दोनों वायु मार्गों पर सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का संचालन कर लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदेश के लोगों को हेली सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने पूर्व में अल्मोड़ा, चिन्यालीसौड़ धारचूला, गोचर, हल्द्वानी, हरिद्वार, जोशीमठ, मंसूरी, नैनीताल, नई टिहरी, रामनगर, सहस्रधारा व श्रीनगर से हेली सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। जिसे मंजूरी भी मिल गई थी। परंतु संचालन केवल दो स्थानों से ही शुरू हो पाया। इन दो स्थानों में से भी वर्तमान में देहरादून-श्रीनगर-गोचर हेली सेवा ही सुचारू रूप से चल रही है। जबकि देहरादून- चिन्यालीसौड़ हेली सेवा बंद हो चुकी है।

स्वीकृत स्थानों से हेली सेवा शुरू न कर पाने का मुख्य कारण सेवा देने वाली कंपनियों द्वारा इस योजना के लिए डबल इंजन हेलीकॉप्टर के संचालन में रूचि न लेना था। जिस कारण योजना अधर में लटक गई। लेकिन सरकार की मंशा किसी भी हालत में इस योजना को पंख लगाने की थी। डबल इंजन हेलीकॉप्टर के संचालन के लिए किसी कंपनी के आगे ना आने के बाद सरकार ने सिंगल इंजन वाले हेलीकॉप्टर के माध्यम से इस योजना को अस्तित्व में लाने की रणनीति बनाई। जिसके लिए आवेदन किया गया था। जिसके बाद केंद्र के उड्डयन विभाग से दो मार्गों के लिए मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार का मानना है कि अब धीरे धीरे सभी स्वीकृत स्थानों से हेली सेवा शीघ्र शुरू कर ली जाएगी।

संबंधित समाचार