अल्मोड़ा: बत्ती गुल मीटर चालू… लोगों का फूटा गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड सल्ट में बिजली के बिलों में भारी गड़बड़ी और खराब मीटरों को ना बदलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब स्टेशन शशीखाल में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग के अधिकारियों पर अपने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सभी खामियों को तत्काल दूर करने की मांग की। ब्लॉक …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड सल्ट में बिजली के बिलों में भारी गड़बड़ी और खराब मीटरों को ना बदलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब स्टेशन शशीखाल में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग के अधिकारियों पर अपने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सभी खामियों को तत्काल दूर करने की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सब स्टेशन शशीखाल में एकत्र हुए और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग द्वारा लगाए गए अधिकांश मीटर खराब हो चुके हैं। जिन्हें बदलने की मांग के बावजूद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऊपर से बिना रीडिंग लिए उपभोक्ताओं को मनमाने बिल थमाए जा रहे हैं।

संजय रावत ने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार यहां बरती जा रही अनियमितताओं की जानकारी भी दी गई। लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। जिस कारण अब उपभोक्ताओं पर बिजली के बकाए का भार लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर इन अव्यवस्थाओं को जल्द ठीक नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सब स्टेशन में मौजूद कर्मचारियों के माध्यम से विभाग के उच्च अधिकारियों को एक ज्ञापन भी भेजा है

संबंधित समाचार