लखीमपुर-खीरी: 5.18 करोड़ की परियोजना समेत बाछेपारा गांव के 30 घर नदी में समाए
धौरहरा/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। धौरहरा तहसील क्षेत्र में घाघरा व शारदा नदियां रौद्र रूप धारण कर तबाही मचा रही है। नदियां कृषि योग्य भूमि सहित घरों का कटान कर रही हैं। दो दिनों से करीब तीस घरों सहित कृषि योग्य भूमि व गांवों को बचाने के लिए बाढ़ खण्ड द्वारा बनवाई जा रही परियोजना भी घाघरा …
धौरहरा/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। धौरहरा तहसील क्षेत्र में घाघरा व शारदा नदियां रौद्र रूप धारण कर तबाही मचा रही है। नदियां कृषि योग्य भूमि सहित घरों का कटान कर रही हैं। दो दिनों से करीब तीस घरों सहित कृषि योग्य भूमि व गांवों को बचाने के लिए बाढ़ खण्ड द्वारा बनवाई जा रही परियोजना भी घाघरा नदी में समा गई है। बाढ़ खण्ड द्वारा बचाव के किए जा रहे उपाय घाघरा नदी की भेंट चढ़ते जा रहे है।
बाढ़ खण्ड नदी का दबाव परियोजना की तरफ होने के चलते कटान होने की बात कह रहा है। रमियाबेहड़ इलाके में घाघरा नदी रौद्र रुप धारण किए हुए है। सोमवार को शुरू हुए नदी कटान ने बाछेपारा गांव के सुरेश , मुकेश , मौजीलाल , संतराम , भगौती , श्रीराम , बुधई , सुकई , सुरेंद्र , दुलारे , बाबू , अटल , बंशी , महेश , मनोज , गया प्रसाद , अशोक , सोहन , दिनेश , कपिल सहित करीब 30 घरों को समेट लिया है। जबकि बाछेपारा गांव के ही 35 लोगों के घर नदी के निशाने पर हैं। नदी यदि ऐसे ही कटान करती रही तो कुछ समय में ही बाछेपारा गांव का अस्तित्व ही समाप्त कर देगी।

बाढ़ खण्ड द्वारा बाछेपारा,भटपुरवा,बिन्जहा, धारीदासपुरवा सहित आसपास के गांवों को बचाने के लिए पांच करोड़ अठारह लाख की परियोजना शुरू की गई थी। जिसे घाघरा मंगलवार को अपने आगोश में समा कर आगे बढ़ गई है। नदी का रौद्र रूप देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। लोग अपने खून पसीने की कमाई से बनाए गए अपने घरों को तबाह होता हुआ देख रहे हैं। बचे ग्रामीण भी अपने घरों को तोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों के मांग किए जाने के बाद भी तहसील प्रशासन लोगों को घर बनाने की जगह उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है।
एई बाढ़ खण्ड शारदानहर बीडी गौतम ने बताया कि घाघरा नदी का कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही घाघरा नदी का दबाव गांव की तरफ हो गया है। युद्धस्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है।
बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का लगा था आरोप, आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला
