हल्द्वानी: स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीम आर्मी ने स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नफीस अहमद के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मंगलवार को सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीओ हल्द्वानी शांतनु पाराशर को ज्ञापन सौंप कर कहा कि स्पा सेंटरों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीम आर्मी ने स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नफीस अहमद के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मंगलवार को सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीओ हल्द्वानी शांतनु पाराशर को ज्ञापन सौंप कर कहा कि स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है इस पर लगाम कसने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि स्पा सेंटरों की आड़ में नैनीताल रोड, बरेली रोड में भी अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इसकी पुलिस जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सिराज अहमद, मनीष गौतम, रितिक कांत, मोहन राम आर्य, मोहम्मद अकरम, इरशाद अहमद, मोहम्मद फैसल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार