काशीपुर: बच्चों को अंक कम देने का आरोप लगाकर अभिभावकों ने दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम जारी होने के बाद कई अभिभावक बच्चों को दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं दिखे। आरोप है कि अभिभावक शिक्षकों को देख लेने तक की धमकी देने लगे हैं। दरअसल कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकी। कक्षा 9 व प्री-बोर्ड के अंकों …

काशीपुर, अमृत विचार। सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम जारी होने के बाद कई अभिभावक बच्चों को दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं दिखे। आरोप है कि अभिभावक शिक्षकों को देख लेने तक की धमकी देने लगे हैं।

दरअसल कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकी। कक्षा 9 व प्री-बोर्ड के अंकों के आधार पर ही परीक्षाफल तैयार कर ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया। सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया था कि स्कूलों से भेजे गये अंकों के आधार पर ही रिजल्ट फाइनल होंगा।

तराई प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष बीबी भट्ट ने बताया कि परिक्षा परिणा कक्षा 9 व प्री बोर्ड के आधार पर तैयार किया गया है। प्री बोर्ड दिसंबर, जनवरी, फरवरी में हो चुके थे। ब्लॉक में करीब 22 निजी स्कूल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद कई अभिभावक अंक कम देने की बात कहकर देख लेने तक की धमकी दे रहे हैं। स्कूलों ने उन्हें मामले की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अभिभावक बच्चों के अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह 15 अगस्त के बाद होने वाली परीक्षा में सम्मिलत हो सकता है। परीक्षा निशुल्क होगी। फार्म भरकर असंतुष्ट छात्र परीक्षा दे सकता है। शिक्षकों से दुर्व्यव्यवहार करना कानून के खिलाफ है। शिक्षक कभी भी बच्चों के साथ गलत नहीं करते हैं।

संबंधित समाचार