बरेली: कैंट में मोबाइल नंबर नहीं बाेलेंगे आउट ऑफ रीच, नेटवर्क की समस्या होगी दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र में दशकों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे स्थानीय लोगों को एक माह में इससे निजात मिल जाएगी। निजी कंपनियों ने अभी तक दो टावर स्थापित करा दिए हैं। अब इन्हें सुचारु करने के लिए तकनीकी कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में बरेली छावनी परिषद अधिकारियों …

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र में दशकों से मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे स्थानीय लोगों को एक माह में इससे निजात मिल जाएगी। निजी कंपनियों ने अभी तक दो टावर स्थापित करा दिए हैं। अब इन्हें सुचारु करने के लिए तकनीकी कार्य कराया जा रहा है।

पूर्व में बरेली छावनी परिषद अधिकारियों ने रक्षा संपदा विभाग के लखनऊ स्थित कार्यालय के प्रधान निदेशक को प्रस्ताव भेजा था जिस पर स्वीकृति मिली थी। इसके बाद अब अलग-अलग नौ जगह मोबाइल फोन टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है जिससे महज एक से डेढ़ महीने में कैंट एरिया में मोबाइल फोन का नेटवर्क न मिलने और फोन ‘नॉट रिचेबल’ की समस्या खत्म हो जाएगी। इसका लाभ क्षेत्रीय आबादी और सैन्य क्षेत्र में रह रहे करीब एक लाख से अधिक लोग उठा सकेंगे।

दो कंपनियों को मिली है अनुमति
छावनी क्षेत्र में नौ जगह टावर लगाने के लिए चार कंपनियों ने बोली लगाई थी। इनमें आठ साइट गुरुग्राम की कंपनी टावर विजन इंडिया लिमिटेड को मिली। एक साइट नई दिल्ली की ट्राइडेंड स्ट्रक्चर्स लिमिटेड के पास है। ये दोनों कंपनियां नौ जगहों पर मोबाइल टावर लगाने का काम कर रही हैं। इनमें से कंपनियों ने सेंट मारिया स्कूल के पास एक टावर को स्थापित कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल टावर लगाने के एवज में दोनों कंपनियां कैंट बोर्ड को एक करोड़ रुपये सालाना किराया देंगी जिससे छावनी परिषद को हर साल अच्छा राजस्व मिलेगा। वहीं, इन मोबाइल टावर पर डील कर टेलीकाम कंपनियां अपने नेटवर्क मुहैया कराएंगी। यानी, मोबाइल टावर लगने के बाद छावनी क्षेत्र के बाशिंदों, सेना के साथ ही आम लोगों को तो मुनाफा होगा ही कैंट बोर्ड का भी राजस्व बढ़ेगा।

इन जगहों पर लगेंगे मोबाइल टावर
टावर विजन कंपनी जिन आठ जगह पर मोबाइल टावर लगाएगी उनमें गांधी चौक के पास, सेंट मारिया स्कूल के करीब, यूबी एरिया सिग्नल रेजीमेंट बदायूं रोड के पास, बरेली क्लब के सामने, युगवीणा के सामने, जाट रेजीमेंट सेंटर के पास, फूलबाग के पास, कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय के पीछे की जगह चिह्नित हैं। वहीं, ट्राइडेंड स्ट्रक्चर्स लिमिटेड अपना मोबाइल टावर गोकुल नगरी, सदर बाजार के पास शहनाई बरातघर से कुछ दूरी पर लगाएगी।

मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिन स्थानों पर टावर को स्थापित किया गया है, उन्हे जल्द शुरू करने के लिए कंपनी के अधिकारियों को कहा गया है। -आरके माहेश्वरी, अभियंता, बरेली छावनी परिषद

बरेली: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित, दोस्तों के साथ मनाया जश्न

संबंधित समाचार