हल्द्वानी: सही साबित नहीं हो रहे मौसम विभाग के अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग के अनुमान सही साबित नहीं हो रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है और गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हैं। बुधवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से दो डिग्री …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग के अनुमान सही साबित नहीं हो रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है और गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हैं।

बुधवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा और यह 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है कि नैनीताल जनपद में मूसलाधार बारिश हो सकती है। हालांकि विभाग ने बारिश को लेकर पूर्व में जो भविष्यवाणी की थी वह सही साबित नहीं हुई।

संबंधित समाचार