रामपुर: अन्न महोत्सव पर सजीं दुकानें, 248 जगहों पर हुआ राशन वितरण
रामपुर,अमृत विचार। अन्न महोत्सव पर जिले भर में राशन की दुकानें सजाई गईं। जनपद के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिला अस्पताल के निकट स्थित राम किशन की उचित दर की दुकान पर लोगों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर एलईडी पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी सुना गया। …
रामपुर,अमृत विचार। अन्न महोत्सव पर जिले भर में राशन की दुकानें सजाई गईं। जनपद के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिला अस्पताल के निकट स्थित राम किशन की उचित दर की दुकान पर लोगों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर एलईडी पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी सुना गया।
जनपद की 248 दुकानों पर गुरुवार को राशन वितरण हुआ प्रत्येक दुकान पर 100 से 150 उपभोक्ताओं को बुलाया गया उन्होंने टीवी या एलईडी पर प्रधानमंत्री के सम्बोधन को भी सुना। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न एवं झोले का वितरण किया गया।
प्रत्येक झोले में दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं भरा हुआ था। राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो राशन झोले समेत बांटा गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना बहुत महत्वाकांक्षी है कोरोना काल में इस योजना से गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी। कहा कि इस योजना के तहत गरीबों को झोले समेत राशन वितरण किया जा रहा है यह सरकार का सराहनीय कदम है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि जिले में कुल राशन की 248 दुकानें हैं जबकि, शहर में 138 हैं। जनपद में 34 हजार 660 अन्तोदय कार्ड धारक जबकि, 3 लाख 60 हजार पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत राशन की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं और पुरुषों को कतारों में खड़े थे और बारी-बारी से उन्हें शाम तक राशन वितरित किया जाता रहा।
