अल्मोड़ा: एसएसजे में एबीवीपी का क्रमिक अनशन शुरू तो वहीं एनएसयूआई ने प्रशासनिक भवन पर जड़ा ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसएसजे परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। संगठन के सदस्यों ने कहा है कि अगर विवि में छात्र हितों की अनदेखी बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अनशन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते …

अमृत विचार, अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसएसजे परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। संगठन के सदस्यों ने कहा है कि अगर विवि में छात्र हितों की अनदेखी बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

अनशन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संगठन के सदस्यों ने कहा कि वह विवि के परीक्षाफल में सामने आई गड़बड़ी को दूर करने, अतिरिक्त शुल्क लिए जाने, ऑनलाइन आरटीआई, उत्तरपुस्तिकाओं की निशुल्क जांच, नए प्रवेश के ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया शुरू किए जाने व परीक्षा शुल्क को कम किए जाने की मांग कर रहे हैं।

लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई विवि प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। जिस कारण विवि के छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के सदस्यों ने कहा है कि जब तक इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं कर लिया जाता तब तक संगठन का विरोध जारी रहेगा। संगठन के सदस्यों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि छात्र हितों की अनदेखी को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्रमिक अनशन में आशीष जोशी, निर्मल सिंह तड़ागी, दीपक उप्रेती, कृष्णा नेगी, पंकज बोरा, नीरज बिष्ट, सार्थक साह, देवेश बिनवाल, राहुल कनवाल, राहुल बिष्ट, शुभम पांडे, चेतन बिष्ट, राहुल गढिय़ा, विवेक रावत, मनोज रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दूसरी ओर एनएसयूआई ने एसएसजे के प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया पीएचडी प्रवेश परीक्षा, रैगिंग और वित्तीय मामलों में गड़बड़ी के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने एसएसजे परिसर के प्रशासनिक भवन पर ताला ठोक दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वह पिछले कई दिनों से यहां व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने और जाच कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। पर विवि प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एनएसयूआई के कार्यकर्ता एसएसजे परिसर पहुंचे और उन्होंने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने परिसर में ताला लगा दिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा है कि विवि में लगातार गड़बडिय़ां और घोटाले सामने आ रहे हैं। जिनके खिलाफ कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा था। जिस पर जांच कमेटी द्वारा चार दिनों के अंदर रिपोर्ट सार्वजनिक करने का वायदा किया था। लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी जांच कमेटी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन दोषियों को बचाने की साजिश कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालाबंदी कार्यक्रम में पवन मेहरा, विपुल कार्की, अमित बिष्ट, नितिन रावत, नवीन कनवाल, कमलेश देव, संजू, विक्रम सिंह, आयुष्मान भट्ट, कार्तिक कनवाल, पंकज गुरुरानी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार