हल्द्वानी: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का होगा डेटा तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की तरह सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए श्रम विभाग असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों का डाटा तैयार करेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल भी लांच किया है। श्रम आयुक्त कार्यालय में श्रम आयुक्त दीप्ति सिंह की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की तरह सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए श्रम विभाग असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों का डाटा तैयार करेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल भी लांच किया है।

श्रम आयुक्त कार्यालय में श्रम आयुक्त दीप्ति सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें श्रमायुक्त ने अधिकारियों को बताया कि केंद्र सरकार ने तय किया है कि अब अंगठित क्षेत्र में काम रहे श्रमिकों को वह सब सुविधाएं दी जाएं तो संगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को मिल रही है।

इसके लिए केंद्र सरकार एक सर्वे करवा रहा है और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस डेटाबेस के लिए 30 जुलाई को नेशनल डेटाबेस ऑफ अनऑर्गनाइज्ड वर्कर्स (एनडीयूडब्ल्यू) पोर्टल लांच किया गया है। बताया कि पोर्टल के अनुसार योजना के क्रियान्वयन कराने के लिए राज्य, जिला और फील्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए जाने हैं।

ऐसे में सभी सहायक श्रम आयुक्त और श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को डाटा तैयार करने के लिए काम करना है। बैठक में श्रम आयुक्त ने अधिकारियों को प्रतिष्ठानों का समय-समय पर निरीक्षण करने, बाल श्रमिकों को चिह्नित करने, विवादों को निपटाने व बोनस अधनियम के तहत जिन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाता है उनकी टिप्पणी निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त डीसी बिष्ट, प्रशांत कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल, पूरन राम, सुरेश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रताप सिंह, हीरा सिंह मेहरा, मीनाक्षी भट्ट, आशा पुरोहित, दिनेश कटियार, धर्मराज, हरीश राम, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार