रामपुर : हाफिज शाह जमालुल्लाह के सज्जादानशीं फरहत जमाली का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। हजरत हाफिज शाह जमालुल्लाह के सज्जादानशीं शाह फरहत अहमद जमाली का गुरुवार की शाम 5 बजे निधन हो गया। सज्जादानशीं ने गुरुवार की शाम 5 बजे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में आखिरी सांस ली। शाह फरहत अहमद जमाली को शुक्रवार अपराह्न 2 बजे आस्ताना-ए-आलिया जमालिया में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। देश-दुनिया में प्रसिद्ध हजरत …

रामपुर,अमृत विचार। हजरत हाफिज शाह जमालुल्लाह के सज्जादानशीं शाह फरहत अहमद जमाली का गुरुवार की शाम 5 बजे निधन हो गया। सज्जादानशीं ने गुरुवार की शाम 5 बजे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में आखिरी सांस ली। शाह फरहत अहमद जमाली को शुक्रवार अपराह्न 2 बजे आस्ताना-ए-आलिया जमालिया में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

देश-दुनिया में प्रसिद्ध हजरत हाफिज शाह जमालुल्लाह की दरगाह के सज्जादानशीं शाह फरहत अहमद जमाली की गुरुवार की दोपहर तबियत खराब हुई। उन्हें शहर के डा. संजीव कुमार अग्रवाल को दिखाया गया। शाह फरहत अहमद जमाली के बेहद करीबी शाहिद अली खां जमाली ने बताया कि डा. के ब्रेन हेमरेज बताने पर पर परिजन उन्हें मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले गए।

जहां उनका इलाज शुरु किया गया और इंजेक्शन लगाए गए। लेकिन, उन्हें स्वास्थ्य लाभ नहीं हुआ और शाम 5 बजे कॉसमॉस अस्पताल में आखिरी सांस ली। शाह फरहत अहमद जमाली ने अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का भरापुरा परिवार छोड़ा है।

शाह फरहत अहमद जमाली के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आस्ताना-ए-आलिया जमालिया में सज्जादानशीं के मुरीदों, रिश्तेदारों, पारिवारिक मित्रों एवं करीबियों का तांता लग गया। शाहिद अली खां जमाली ने यह भी बताया कि शाह फरहत अहमद जमाली को शुक्रवार दोपहर 2 बजे आस्ताना-ए-आलिया जमालिया में उनके पिता शाह लईक अहमद जमाली के मजार शरीफ के निकट दफ्न किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज