हल्द्वानी: मैदानों में चटख धूप ने बढ़ाई गर्मी, पर्वतीय जिलों में सुबह से छाया रहा कोहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दिनों लगातार बारिश के बाद मैदानी इलाकों में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहा। पर्वतीय जिलों में सुबह से कोहरा व कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। हल्द्वानी में सुबह से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दिनों लगातार बारिश के बाद मैदानी इलाकों में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहा। पर्वतीय जिलों में सुबह से कोहरा व कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

हल्द्वानी में सुबह से चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। वहीं जिले के पर्वतीय इलाकों में सुबह धूप के बाद दोपहर में कोहरा व कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 और नैनीताल का अधिकतम 24 व न्यूनतम 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार