हलक में अटकी 30 यात्रियों की जान, चालक ने नियंत्रण खोया और लटक गई बस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आज महादेव कोच की पांवटा साहिब से गत्ताधार रूट पर जा रही बस बाल बाल हादसे का शिकार होते बची। बोहराड़ के समीप बस का पट्टा टूट जाने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस लटक गई। बस में उस समय चालक परिचालक सहित करीब तीस लोग …

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आज महादेव कोच की पांवटा साहिब से गत्ताधार रूट पर जा रही बस बाल बाल हादसे का शिकार होते बची। बोहराड़ के समीप बस का पट्टा टूट जाने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस लटक गई। बस में उस समय चालक परिचालक सहित करीब तीस लोग सवार थे।

पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि चालक व परिचालक समेत तमाम सवारियां सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बस कफोटा से 10 किलोमीटर आगे उतराई में पहुंची, वैसे ही इसका पट्टा टूट गया। यात्रियों के मुताबिक चालक ने सूझबूझ व साहस से ब्रेक लगा दी। बस में बैठी सवारियों की सांसे अटक गई, क्योंकि बस से नीचे उतरना भी खतरनाक था। ऐसा बताया जा रहा है कि बड़ी मुश्किल से बस के टायर के नीचे ओट लगाकर चालक को ड्राइविंग सीट से नीचे उतारा गया।

उन्होंने बताया कि बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है कि बड़वास में भूस्खलन की वजह से हाईवे अवरुद्ध होने से इस जगह पर यात्रियों की दो बसों में अदला-बदली की जाती है।

संबंधित समाचार