हल्द्वानी: रिटर्न, ई-वे बिल की तकनीकी खामी के लिए बनाई गई सपोर्ट टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल आदि में  तकनीकी परेशानियों को देखते हुए हेल्प डेस्क  का गठन किया है। इस हेल्प डेस्क में कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकारियों को शामिल किया गया है। हेल्पडेस्क के अधिकारी व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों को रिटर्न भरने, ई-वे बिल व सचल दल से संबंधित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल आदि में  तकनीकी परेशानियों को देखते हुए हेल्प डेस्क  का गठन किया है। इस हेल्प डेस्क में कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

हेल्पडेस्क के अधिकारी व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों को रिटर्न भरने, ई-वे बिल व सचल दल से संबंधित सभी मामलों में मदद करेंगे। राज्य कर विभाग की इस पहल पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। ट्रांसपोर्टर हरजीत चड्ढा ने कहा राज्य कर की इस पहल से व्यापारियों व ट्रांसपोर्टरों को काफी मदद मिलेगी क्योंकि हेल्प डेस्क नहीं होने से व्यापारियों को तकनीकी परेशानियां होती थीं।

सपोर्ट टीम में  ये अधिकारी करेंगे मदद

विषय                                                       अधिकारियों के नाम

1.पंजीकरण, रिफंड, रिटर्न आईटीसी,              अंजनी सिंह व योगेश राव सहायक

साइबर ट्रेजरी, जीएसटीएन एवं अन्य मामले    आयुक्त  देहरादून, गौरव पंत

सहायक आयुक्त हल्द्वानी

 

2.ई-वे बिल एवं सचल दल संबंधी मामले          मानवेंद्र सिंह सहायक आयुक्त

सचल दल रुड़की और शशिकांत दुबे सहायक आयुक्त सचल दल देहरादून

संबंधित समाचार