सीतापुर: गुटखा व्यापारी को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। नामचीन पान मसाला एजेंसी संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बाइक सवार बेखौफ लुटेरों ने लाखों का कैश लूट लिया। लुटेरों ने एजेंसी संचालक को तीन गोलियां मारी है। सिर में दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक …

सीतापुर। नामचीन पान मसाला एजेंसी संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बाइक सवार बेखौफ लुटेरों ने लाखों का कैश लूट लिया। लुटेरों ने एजेंसी संचालक को तीन गोलियां मारी है। सिर में दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस लूटे गए कैश की पुष्टि नहीं कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार की शाम मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के भूड़पुरवा गांव के पास हुई है।

सूत्र के मुताबिक नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी आरिफ पुत्र असद मिश्रित कस्बे में नहर चौराहे के पास पान मसाला की एजेंसी चलाता है। इसके पास कई मशहूर पान मसाला की एजेंसी है। शुक्रवार की शाम अपनी एजेंसी से कैश लेकर बाइक से घर जा रहा था। जब वह मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर भूड़पुरवा के पास पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे आ धमके। बदमाशों ने आगे बाइक लगाकर आरिफ को रोक लिया और उसके बाद एक के बाद एक उसको तीन गोलियां मार दी। गोलियां उसके सिर में लगी है। एक गोली शरीर के अन्य हिस्से पर लगी है। गोलियां लगते ही वह मौके पर गिर गया। जिसके बाद बदमाश उसके पास से मौजूद नोटों से भरा बैग लूटकर भाग निकले।

घटना के बाद पुलिस को जानकारी हुई। इंस्पेक्टर मनोज यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस के अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। गोली लगने से जख्मी आरिफ को पहले सीएचसी ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। सूत्रों का दावा है कि आरिफ दो-तीन दिनों का कैश एकत्र कर शनिवार को लखनऊ जाता है। जिसके चलते कहा जा रहा है कि आरिफ के पास 20 लाख से अधिक नकदी हो सकती है। हालांकि पुलिस लूटे गए कैश की पुष्टि नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि लूट कितने की हुई है, इसकी पुष्टि नहीं है। जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

बेखौफ लुटेरे पान मसाला व्यापारी को गोली मारकर लूट की वारदात अंजाम देकर भाग निकले, अब पुलिस उनको ढूंढने के लिए लकीर पीट रही है। जिले का भारी पुलिस बल मिश्रिख कस्बे में बुला लिया गया। एसपी आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह सहित कई थानों की भारी संख्या में पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पान मसाला व्यापारी की एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की तफ्तीश जारी है।
 
जानकारी देने से कतराती रही पुलिस

मिश्रिख में दिनदहाड़े हुई गोली मारकर लूट की वारदात पर पर्दा डालने के लिए पुलिस जानकारी देने से कतराती रही। अदना से लेकर आला अधिकारियों तक घटना के बारे में जानकारी देने से बचते नजर आए। वारदात के बाद पुलिस के कई आला अधिकारियों तक ने फोन न उठा कर मीडिया कर्मियों को जानकारी देने से बचते नजर आए।

संबंधित समाचार