भीमताल: जेठानी से विवाद के बाद झील में कूदी महिला, बचाने पर कांस्टेबल के हाथ में काटा दांत
भीमताल, अमृत विचार। क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार की देर शाम जेठानी हुए विवाद के चलते परेशान होकर भीमताल झील में छलांग लगा दी। महिला को छलांग मारता देख कांस्टेबल सुमित चौधरी और महिला कांस्टेबल करिश्मा मेहता ने झील में उतरकर महिला को डूबने से बचाया। गुस्से में आकर महिला ने कांस्टेबल के हाथों …
भीमताल, अमृत विचार। क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार की देर शाम जेठानी हुए विवाद के चलते परेशान होकर भीमताल झील में छलांग लगा दी। महिला को छलांग मारता देख कांस्टेबल सुमित चौधरी और महिला कांस्टेबल करिश्मा मेहता ने झील में उतरकर महिला को डूबने से बचाया।
गुस्से में आकर महिला ने कांस्टेबल के हाथों में दांत काट दिया, वहीं महिला के झील में कूदने की घटना की सूचना के मिलते ही महिला के पति की तबीयत बिगड़ने पर उसे भीमताल सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शुक्रवार की शाम क्षेत्र की एक महिला का अपनी जेठानी के साथ पानी भरने को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर दोनों में हाथापाई हो गई। जिस पर महिला का पति उसे थाने लेकर पहुंचा और महिला को समझाने का अनुरोध करने लगा। लेकिन महिला थाने से उठकर हल्द्वानी मार्ग पर झील में जाकर कूद गई। महिला को झील में कूद मारता देख कांस्टेबल सुमित चौधरी और करिश्मा मेहता ने भी कूद लगाकर महिला का डूबने से बचाया। इधर घटना के बाद महिला के पति की तबीयत बिगड़ने पर उसे भीमताल सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर पर जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
