देहरादून: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति-धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नई खेल नीति बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए टीम की खिलाड़ी और प्रदेश की शान हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का एलान …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नई खेल नीति बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए टीम की खिलाड़ी और प्रदेश की शान हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने शनिवार को कहा कि ओलंपिक में हमारी प्रदेश की बहन वंदना कटारिया का बहुत ही उच्चस्तरीय प्रदर्शन रहा है। साथ ही प्रदेश में हम जल्द ही नई एवं आकर्षक खेल नीति लेकर आ रहे हैं। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखंड के कोने-कोने में वंदना जैसीं प्रतिभाओं के दीप प्रज्ज्वलित हों। राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार पूरा सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालीं युवा प्रतिभाएं तमाम प्रकार के अभावों के चलते निराश हो जाती हैं। चाहे हेल्थ सप्लीमेंट हों या फूड सप्लीमेंट्स या अन्य तमाम परेशानियां, प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों के लिए ये अभाव नहीं होने दिए जाएंगे। नई खेल नीति में इन सभी प्रोत्साहनों को प्रमुखता से रखा जाएगा। वंदना कटारिया को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को वंदना पर गर्व है और वंदना प्रदेश की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।

संबंधित समाचार