मिर्जापुर: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, भतीजे ने लगाया हत्या का आरोप
मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के नदिनी गांव मेंं बीती रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता लालती देवी 55 की शादी गांव निवासी कृष्ण सूरत पुत्र स्व. भुल्लर के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि बीती रात 11 बजे …
मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के नदिनी गांव मेंं बीती रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता लालती देवी 55 की शादी गांव निवासी कृष्ण सूरत पुत्र स्व. भुल्लर के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि बीती रात 11 बजे सीढ़ी से फिसलकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आनन -फानन में उसे प्रयागराज जिले के मांडा क्षेत्र मे एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिगना थाना क्षेत्र के रामपुर हंसवार गांव निवासी मृतका के भतीजे जटा शंकर यादव पुत्र कमला शंकर ने अपनी बुआ की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। बताया कि उसका फूफा चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर पुलिस चौकी प्रभारी है। दूसरी शादी के बाद से ही पहली पत्नी को रास्ते से हटाने के चक्कर मे परिवार वालों से मिलकर साजिश कर रहा था। मृतका की तीन बेटियां हैं। बेटी पूजा ने बताया कि मां के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था। उसे हर प्रकार की सुविधा से वंचित कर दिया गया था। दो कमरों के मकान में वह अकेले ही किसी तरह से जीवन – यापन करने के लिए मजबूर हो गई थी।
थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि मायके वालों की तरफ से पति तथा उसके दो भाइयों व एक भतीजे के खिलाफ मारपीट कर हत्या की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल कैसे और किन परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत हुई इसे लेकर जितने मुंह उतनी बातें सुनी जा रही थी।
