नोएडा: डेटा सेंटर पार्क के लिए यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 200 एकड़ जमीन आरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के सेक्टर-28 में डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जाएगा। इसकी योजना इस माह के अंत तक आएगी। इस परियोजना में विश्व की डेटा सेंटर बनाने वाली बड़ी कंपनियों के आने की उम्मीद है। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 …

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के सेक्टर-28 में डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जाएगा। इसकी योजना इस माह के अंत तक आएगी। इस परियोजना में विश्व की डेटा सेंटर बनाने वाली बड़ी कंपनियों के आने की उम्मीद है। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जाएगा। इस महीने के अंत तक यह योजना आ जाएगी। इसके लिए 200 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।

पहले चरण में 20 भूखंडों की योजना लाई जाएगी। इसी सेक्टर में ही मेडिकल डिवाइस पार्क भी बनना है। इस योजना में करीब 10 एकड़ के भूखंड होंगे। योजना में विदेशी कंपनियों के भी आने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के आने से यमुना प्राधिकरण में निवेश आएगा और लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि इससे राज्य को 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश मिलेगा। इस नीति को यमुना प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया है।

पिछली बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है। इस नीति के दायरे में 40 मेगावॉट क्षमता वाले डेटा सेंटर ही आएंगे। परियोजना में लिए जाने वाले ऋण में सरकार 60 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। जमीन खरीदने में भी 25 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। किसी कंपनी द्वारा पहली इकाई के निर्माण में स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जबकि दूसरी इकाई लगाने में यह छूट 50 प्रतिशत होगी।

इसे भी पढ़ें…

कोरोना: जॉनसन एंड जॉनसन को मिली भारत में बड़ी सफलता, आपात इस्तेमाल की मिली मंजूरी

संबंधित समाचार