रुद्रपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मां की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। निवासी एक 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्यवाही करने जा रही है। जानकारी के अनुसार रूद्रपुर निवासी एक महिला …

रुद्रपुर, अमृत विचार। निवासी एक 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्यवाही करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार रूद्रपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिवस उसकी 12 साल की नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। तभी पड़ोस का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

तहरीर के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है। एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद  अग्रिम कार्यवाही की जाएंगी।

संबंधित समाचार