काशीपुर: बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्थर मारकर सिर फोड़ा
काशीपुर, अमृत विचार। बर्थडे पार्टी में दबंगों ने एक महिला और उसकी सहेली से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़िता महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौहल्ला महेशपुरा मजार वाली गली निवासी …
काशीपुर, अमृत विचार। बर्थडे पार्टी में दबंगों ने एक महिला और उसकी सहेली से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़िता महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मौहल्ला महेशपुरा मजार वाली गली निवासी मनप्रीत कौर ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को वह अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। रात लगभग नौ बजे वह अपनी महिला दोस्त अनु रावत के साथ पार्टी से वापस घर को निकलने की तैयारी कर रही थी। उसकी दोस्त के पास खड़े कुछ लड़के शराब पी रहे थे।
उनमें एक लड़का रवि पाल भी था, रविपाल और उसके दोस्त पीड़िता व उसकी दोस्त से अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों की पिटाई करते हुए छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपियों ने महिला के सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। महिला ने अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराया। महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक व उसके दोस्त के खिलाफ धारा 323, 354, 509, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही हैं।
