हल्द्वानी: ठंडी सड़क की नहर को कवर करके बनाई जाएगी पार्किंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर को जल्द ही एक ओर पार्किंग मिलेगी। ठंडी सड़क से सटी नहर का कवर करके इसको पार्किंग में तब्दील किया जाएगा। शनिवार को आईआईटी रुड़की की टीम ने यहां कर सर्वे किया है और जल्द ही शासन को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर को जल्द ही एक ओर पार्किंग मिलेगी। ठंडी सड़क से सटी नहर का कवर करके इसको पार्किंग में तब्दील किया जाएगा। शनिवार को आईआईटी रुड़की की टीम ने यहां कर सर्वे किया है और जल्द ही शासन को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी।

शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए कई बार मांग उठ चुकी है। इस समय केएमवीएन कांपलेक्स में ही सरकारी पार्किंग है। इसके अलावा कहीं और बड़ी पार्किंग नहीं है। जिस वजह से वाहनों को खड़ा करने में दिक्कत आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ समय पहले नगर निगम ने प्रस्ताव रखा था। जिसके तहत ठंडी सड़क से सटी 1.2 किमी लंबी नहर को कवर करके इस पर पार्किंग बनाए जाने का प्रस्ताव था।

नगर निगम के इस प्रस्ताव पर आगे की कार्यवाही करते हुए शासन की ओर से आईआईटी के दो वैज्ञानिकों को हल्द्वानी भेजा गया। इन दोनों ही वैज्ञानिकों ने नहर का सर्वे किया। टीम जल्द ही इस काम से जुड़े तकनीकी पहलू से जुड़ी रिपोर्ट शासन को देगी। इधर मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि पार्किंग बनने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा और अगर सबकुछ सही रहा तो यह काम जल्दी निपटा लिया जाएगा। इधर सर्वे के दौरान एसडीएम मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जल निगम के सहायक अभियंता नीरज तिवारी मौजूद रहे।

पेड़ों को नहीं पहुंचेगा नुकसान
हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर काफी मात्रा में पेड़ लगे हुए हैं। साथ ही नहर की दूसरी तरफ पार्क हैं। आईआईटी मेयर को बताया कि पार्किंग बनाने और उसके संचालन के समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पेड़ों और पार्क को किसी भी तरह का नुकसान न हो। साथ ही भविष्य में नहर को भी कोई नुकसान न पहुंचे।

ठंडी सड़क पर रहती है पार्किंग की समस्या
हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर पार्किंग की समस्या रहती है। फिलहाल पुलिस ने यहां पर पार्किंग को अवैध घोषित कर रखा है। और समय-समय पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। ठंडी सड़क पर कई दुकानें, अस्पताल और सरकारी भवन हैं। चूंकी यह पार्किंग नैनीताल रोड के समीप होगी तो इससे भी यहां लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

संबंधित समाचार