हल्द्वानी: दांपत्य जीवन में जहर घोल रहा नशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। नशे के दुष्प्रभाव से परिवार भी अछूते नहीं हैं। नशा दांपत्य जीवन में भी जहर घोल रहा है। पुलिस के महिला समाधान केंद्र में आने वाली शिकायतों में 30 फीसदी नशे की समस्या से जुड़ी है। शहर में धड़ल्ले से नशा कारोबार चल रहा है। पुलिस भी लगातार मादक पदार्थों की तस्करी …

गौरव पांडेय, हल्द्वानी। नशे के दुष्प्रभाव से परिवार भी अछूते नहीं हैं। नशा दांपत्य जीवन में भी जहर घोल रहा है। पुलिस के महिला समाधान केंद्र में आने वाली शिकायतों में 30 फीसदी नशे की समस्या से जुड़ी है।

शहर में धड़ल्ले से नशा कारोबार चल रहा है। पुलिस भी लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लगे लोगों को पकड़ रही है। लेकिन नशा सौदागरों का मकड़जाल शहर में घर-घर फैल गया है। नशा न केवल उपभोग करने वाले के धन, स्वास्थ्य, प्रतिष्ठा का ही नाश नहीं कर रहा, दांपत्य जीवन में भी जहर घोल रहा है। तमाम परिवार भी इससे अछूते नहीं हैं।

नशे से जुड़ी समस्याओं ने कई परिवारों में डेरा डाल दिया है। पुलिस के महिला समाधान केंद्र में लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं, जिसमें परिवार और दंपतियों के बीच विवाद की जड़ नशा है। पुलिस के पास आने वाली शिकायतों में से 30 फीसदी नशे की समस्या से जुड़ी हैं। समाधान केंद्र में पिछले ढाई साल के दौरान ही साढ़े तीन सौ मामले आ चुके हैं। हर साल शिकायतों में बढ़ोत्तरी हो रही है।

वर्ष मामले
2019 90
2020 160
2021 190

नौ सौ गिरफ्तारी, दो करोड़ के मादक पदार्थ बरामद
हल्द्वानी। नशे का मकड़जाल इस कदर फैला है कि गुजरे ढाई साल के दौरान पुलिस नौ सौ से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से दो करोड़ रुपए से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद हो चुके हैं।

केंद्र में आने वाली 30 फीसदी शिकायतें नशे की समस्या से जुड़ी है। केंद्र में आने वाली शिकायतों पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाती है। नशा छोड़ने को प्रेरित किया जाता है।
– ललिता पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, महिला समाधान केंद्र

संबंधित समाचार