काशीपुर: दहेज में नहीं मिली कार और 20 लाख तो पत्नी से कहा तलाक..तलाक..तलाक
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 20 लाख रुपए और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और बाद में उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला कटोराताल निवासी कमर …
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 20 लाख रुपए और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और बाद में उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला कटोराताल निवासी कमर अली पुत्र मुन्ना खां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी आलिया का निकाह 15 नवंबर 2018 को हैदराबाद के सिल्वर कैसल टोली चौकी युसूफ टेकरी निवासी मोहम्मद अताउल्लाह खां पुत्र असदुल्ला खां से हुआ था। निकाह के बाद उसकी बेटी को एक पुत्र भी पैदा हुआ।
अताउल्लाह व उसके परिवार वाले दान दहेज से खुश नहीं थे। कम दहेज का ताना देते और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते। दहेज में 20 लाख रुपए और कार की मांग करने लगे। जुलाई 2020 में ससुरालियों ने उसकी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया।
पांच अगस्त 2021 को अताउल्लाह व उसका भाई उबयदुल्ला उसके घर काशीपुर आए और दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर अताउल्लाह उसकी बेटी को तलाक देने की धमकी देता हुआ चला गया।अगले दिन फिर दोनों भाई घर आए और दहेज की मांग करने लगे। इंकार करने पर अताउल्लाह ने बेटी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 498(ए), 323, 504 व 3/4 मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
