गदरपुर: छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
गदरपुर, अमृत विचार। ग्राम रतनपुरा में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसको लेकर युवक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने महतोष चौकी का घेराव किया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में अब नामजद छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज …
गदरपुर, अमृत विचार। ग्राम रतनपुरा में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसको लेकर युवक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने महतोष चौकी का घेराव किया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में अब नामजद छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजद छह में से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश जारी है।
थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी ने बताया कि दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान गंभीर घायल युवक नरेश पुत्र परमेश्वरी लाल निवासी रतनपुरा के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व में आठ लोगों के खिलाफ धारा 323/325/147/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। उपचार के उपरान्त 6 अगस्त की रात्रि नरेश की मृत्यु हो गई थी। युवक की मौत के बाद अब पुलिस ने आईपीसी की 148/149/304 धाराएं और जोड़ दीं हैं। जिसके उपरांत पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए शनिवार को नवाबगंज तिराहे थाना बिलासपुर उत्तर प्रदेश के पास से रोशन पुत्र श्यामलाल, पूनम पत्नी रोशन लाल व शांति देवी पत्नी श्यामलाल निवासी गण रतनपुरा, थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं मामले में नामजद दो किशोरियों को भी प्रभार में लिया गया जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। रोशन लाल पूनम व शांति देवी को माननीय न्यायालय समय से पेश किया जाएगा। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त रोशन की ही निशानदेही में घटना में प्रयुक्त डंडा का बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा। एक आरोपी रवि पुत्र रोशन अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
