अमेठी: सपा जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- संगठन जिसे चाहेगा उसे मिलेगा टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने जिलास्तरीय बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपने सम्बोधन में कहा, हमेशा जीत का जज्बा लेकर समाज के आखिरी पायदान के लोगो के बीच जाना है तथा आपसी एकजुटता के साथ अपने अपने क्षेत्र में जाकर हर यूथ का …

अमेठी। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने जिलास्तरीय बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपने सम्बोधन में कहा, हमेशा जीत का जज्बा लेकर समाज के आखिरी पायदान के लोगो के बीच जाना है तथा आपसी एकजुटता के साथ अपने अपने क्षेत्र में जाकर हर यूथ का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करें। जिससे यही यूथ 2022 में भाजपा सरकार की विदाई करने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार के कार्यो से बहुत ही दुःखी है।

यह सही वक्त है जब हमें भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यो से अवगत कराना है। जिससे लोग जागरूक हो और वह इस सरकार का पतन करने में अपना कीमती सहयोग दें। छूटे हुये हर मतदाताओं व युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़े। सबका यही लक्ष्य होना चाहिये। सपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों ना हो पहुंच वाला हो लेकिन जिसे संगठन चाहेगा उसी को 2022 में विधानसभा का टिकट मिलेगा।

अमेठी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के तिलोई विधानसभा अध्यक्ष छेदीलाल साथी ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए जो लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर 5 अगस्त को जगह-जगह जिले में साइकिल रैली निकाल कर 2022 का आगाज किया जा चुका है ।

संगठन विरोधी गतिविधियों पर होगी कार्यवाही
तिलोई विधानसभा के अध्यक्ष छेदीलाल साथी ने कहा कि विधानसभा 178 तिलोई क्षेत्र में कुछ पदाधिकारी और टिकटार्थी अधिकतर संगठन से हटकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया, फेसबुक, वाट्सएप, इंसटाग्राम पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है, वे लोग अपनी कार्यशैली मे सुधार लाये अन्यथा उन पर भी संगठन कार्यवाही के लिए मजबूर हो जायेगा और नियमानुसार अनुशासतमक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज