नैनीताल: टैंकर और बाइक की भिडंत, बाइक सवार युवक की मौत
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल हल्द्वानी मोटर मार्ग पर ज्योलिकोट के समीप तेल से भरे टैंकर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मौके …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल हल्द्वानी मोटर मार्ग पर ज्योलिकोट के समीप तेल से भरे टैंकर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल मोर्चरी में भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग ज्योलिकोट के समीप तेल का टैंकर संख्या यूपी 25 बीटी 9007 ज्योलिकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। वही मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 38 वी 2935 में सवार जीशान (22) निवासी संभल उत्तर प्रदेश भी हल्द्वानी की ओर जा रहा था।
इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ने गलत साइड से टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास किया जिससे दोनो की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर इसकी सूचना ज्योलिकोट चौकी को दी गई।
मौके पर पहुंचे ज्योलिकोट पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया गया और युवक को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर भेज दिया गया। मगर युवक के सिर में गम्भीर चोट आने की वजह से उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
