काशीपुर: चाकू की नोक पर जेवर उतरवाए और 10 हजार की नकदी लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। छत के रास्ते घर में घुसे एक बदमाश महिला को चाकू से डरा धमकाकर उससे लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हरियावाला ऑक्सीजन फैक्ट्री रोड निवासी योगेश कुमार पुत्र नरेश …

काशीपुर, अमृत विचार। छत के रास्ते घर में घुसे एक बदमाश महिला को चाकू से डरा धमकाकर उससे लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम हरियावाला ऑक्सीजन फैक्ट्री रोड निवासी योगेश कुमार पुत्र नरेश ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी व पुत्र यहां घर पर रहते हैं।

बताया कि बीती छह अगस्त को एक चोर उनके घर में घुस आया। उसकी पत्नी व पुत्र के जगे होने पर चोर उन्हें चाकू की नोक पर डरा धमकाकर उनसे सोने की झुमके, अंगूठी, नाक का फूल व घर में रखी 10 हजार की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुंडा थाना अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार