टनकपुर: गीता चंद्र को मिला आगनबाड़ी कार्यकर्ती का पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से समाज हित में बेहतरीन कार्य करने व कोरोना काल में अच्छा कार्य करने पर उचौलीगोठ आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती गीता चंद्र को आगनबाड़ी कार्यकर्ती का पुरस्कार मिला है। रविवार को देहरादून में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री …

टनकपुर, अमृत विचार। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से समाज हित में बेहतरीन कार्य करने व कोरोना काल में अच्छा कार्य करने पर उचौलीगोठ आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती गीता चंद्र को आगनबाड़ी कार्यकर्ती का पुरस्कार मिला है। रविवार को देहरादून में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।

इधर, देहरादून से लौटने पर आगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता चंद्र ने बताया कि उन्हें शुरू से ही सामाजिक हित में कार्य करने का शौक रहा है। आगनबाडी में आने के बाद भी यह कार्यक्रम जारी रहा। उन्होंने कहा कि महिला समूह के माध्यम से वह एसएसबी के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिलाना हो और आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों के पठन-पाठन का कार्यक्रम हो उन्होंने हमेशा ही सच्चे मन से कार्य किया है। उन्होंने यह सम्मान मिलने पर प्रदेश सरकार के साथ क्षेत्र के लोगों का आभार जताया है।

उनकी इस सफलता पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, प्रधान पूजा महर, पूर्व बीडीसी मेंबर कुलदीप चंद्र, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश सिंह महर, संजय पाठक समेत तमाम जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

संबंधित समाचार