रुद्रपुर: शाॅपिंग मॉल पर जिला अभिहित अधिकारी ने मारा छापा
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी व टीम ने शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में छापा मारकर शुगर फ्री आटा और दालों के दो-दो सैंपल भरे। इस दौरान टीम को आटे के पैकेट पर डेट ही नहीं मिली। उन्होंने सैंपल लैब में भेज दिए हैं। बता दें कि लगातार लंबे …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी व टीम ने शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में छापा मारकर शुगर फ्री आटा और दालों के दो-दो सैंपल भरे। इस दौरान टीम को आटे के पैकेट पर डेट ही नहीं मिली। उन्होंने सैंपल लैब में भेज दिए हैं।
बता दें कि लगातार लंबे समय से मिल रही एक्सपायरी डेट की सामान की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इसे देखते हुए प्राधिकरण की ओर से विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। वही प्राधिकरण को बाजार के कुछ शॉपिंग कांप्लेक्स और डिपार्टमेंटल स्टोर में एक्सपायरी डेट और मिलावटी सामान बिकने की गोपनीय सूचनाएं भी मिली।
ऐसी ही एक सूचना पर जिला विधिक प्राधिकरण के आदेश पर सोमवार को जिला अभिहित अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में टीम ने शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर से सैंपलिंग की। इस दौरान शुगर फ्री आटे और दालों के दो-दो सैंपल भी भरे। टीम ने सैंपल लेने के बाद इसे जांच के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। जिला अभिहित अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि जांच के दौरान अगर मिश्रण पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी।
