गरमपानी: तमगा आदर्श विद्यालय का, प्रवक्ताओं के पद खाली
गरमपानी, अमृत विचार। प्रवक्ताओं के पद खाली खैरना स्थित जीआइसी खैरना में करीब दो सौ से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं पर समुचित शिक्षकों की तैनाती न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हालात यह है कि पिछले आठ वर्षों से विद्यालय में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता की ही तैनाती नहीं हो सकी है। यही …
गरमपानी, अमृत विचार। प्रवक्ताओं के पद खाली
खैरना स्थित जीआइसी खैरना में करीब दो सौ से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं पर समुचित शिक्षकों की तैनाती न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हालात यह है कि पिछले आठ वर्षों से विद्यालय में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता की ही तैनाती नहीं हो सकी है। यही नहीं आठ वर्षों से अर्थशास्त्र जबकि चार वर्षों से समाजशास्त्र के प्रवक्ता का पद रिक्त है। एलटी में भी सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी के अध्यापक नहीं है। बमुश्किल गेस्ट शिक्षकों से कार्य चलाया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
शिक्षकों की तैनाती को लेकर पूर्व में ही उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है फिलहाल अतिथि शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। – एमसी बजाज, प्रधानाचार्य जीआईसी खैरना
